{"_id":"5c2cf9a5bdec225709210da5","slug":"the-governor-reviewed-the-preparations-for-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया
Wed, 02 Jan 2019 11:19 PM IST
nazim nazim
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: nazim nazim
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बुधवार को 14 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों में जुटे पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर सभी तैयारियों को पूरा कर लें।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में नालियों की सफाई चल रही है और रंग- रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। रास्तों में बने गड्ढों को भी भरा जा रहा है। सरयू नदी में मेला क्षेत्र में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अस्थायी दुकानों का सीमांकन कर नंबरिंग की जा चुकी है। जल्द ही आवेदकों को दुकानें आवंटित की जाएंगीं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मेला क्षेत्र बढ़ाया गया है। दुकानों की कीमत भी कम रहेगी जिससे बाहर से आने वाले दुकानदारों को लाभ होगा। इधर मेले में बाहरी व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। नुमाइश मैदान में व्यापारियों ने झूले, चरखे, सर्कस आदि को लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन