{"_id":"5779476f4f1c1bf96f7f9ca2","slug":"the-government-s-intelligence-purification-ritual","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
हवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उपनल कर्मियों ने आंदोलन के सातवें दिन रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए बागनाथ मंदिर परिसर में हवन किया। कहा कि अब सभी विभागों में छापामारी अभियान चलाएगा। किसी उपनल कर्मी के ड्यूटी में मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई। रविवार को हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मियों का नियमितीकरण कर दिया गया है लेकिन उत्तराखंड में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए पांच जुलाई को उपनल कर्मी देहरादून जाएंगे। उन्होंने सभी कर्मियों से देहरादून चलने का आह्वान किया। इस दौरान सचिव मनीष शर्मा, हरीश रावल, मुकेश चौबे, हरीश रौतेला, प्रकाश उपाध्याय, नीरज लोबियाल, दीपक आर्या, ममता धपोला, चंपा रौतेला, मुन्नी असवाल आदि थे।
देहरादून में आमरण अनशन की चेतावनी
अल्मोड़ा। नियमितीकरण की मांग को लेकर बारिश में भी हड़ताली उपनल कर्मचारी गांधी पार्क में धरना दे रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरीश रावत सरकार पर कोरे आश्वासन देकर उपनल कर्मियों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। परेड ग्राउंड देहरादून में आमरण अनशन की चेतावनी दी। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीर्वाद गोस्वामी ने भी आंदोलन को समर्थन जताया। संचालन संगठन के अध्यक्ष गिरीश चन्याल ने किया। वक्ताओं में दिनेश आर्य, जगदीश आर्य, वीरेंद्र लाल, मुन्नी भाकुनी, सोमाली परिहार, पुष्पा आर्या, कमला बिष्ट, चंद्रा चौहान, नीमा नेगी, कमला मठपाल आदि थे।
विज्ञापन