फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The garbage of Bhagirathi ghat is polluting the Saryu river

Bageshwar News: भागीरथी गधेरे का कूड़ा सरयू नदी को कर रहा मैला

Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The garbage of Bhagirathi ghat is polluting the Saryu river
बागेश्वर के चंडिका वार्ड में सरयू नदी के किनारे बिखरा कूड़ा। संवाद
बागेश्वर। नगरपालिका के चंडिका वार्ड में जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बारिश होते ही बाजार क्षेत्र की गलियों में जलभराव की परेशानी शुरू हो जाती है। वार्ड के अंतिम छोर पर बहने वाले भागीरथी गधेरे में जमा गंदगी से सरयू नदी का पानी लगातार प्रदूषित होता है। वार्ड की अन्य नालियों से भी गंदगी और कचरा सीधे सरयू नदी में गिरता है।
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 01 से 03 पी


वार्ड का विवरण
बागेश्वर। परिसीमन से पूर्व का दुग बाजार वार्ड को मां चंडिका नाम तो मिला, लेकिन यहां की परिस्थितियां नहीं बदली। एक वर्ग किमी में फैले वार्ड की जनसंख्या 2392 है। वार्ड में दुग बाजार, भीलेश्वर, वनखोला आदि क्षेत्र आते हैं। नगरपालिका कार्यालय, जिला अस्पताल इसी वार्ड में हैं।
विज्ञापन


इनसेट
भागीरथी में समाती है मीट मार्केट की गंदगी और घरों का कूड़ा
बागेश्वर। भागीरथी गधेरा मानसून काल को छोड़कर अन्य समय कूड़े से पटा रहता है। गधेरे के ऊपर से बने मीट मार्केट की गंदगी सीधे पानी में मिलती है। भागीरथी क्षेत्र के कई घरों, दुकानों, टैक्सी स्टेंड आदि के समीप गधेरे में कूड़े के अंबार लगे रहते हैं। यही गंदगी आके जाकर सीधे सरयू नदी में समा जाती है। नुमाइशखेत गली के समीप भी सरयू नदी में नाली मिलती है। वार्ड में जभराव बड़ी परेशानी है। नुमाइशखेत मार्ग से लेकर दुगबाजार तक बारिश होते ही पानी भर जाता है। गलियों में भी बहने वाला पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

वार्ड में जलनिकासी का प्रबंध नहीं होना बड़ी समस्या है। नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सीवर लाइन की सख्त जरूरत है। शासन-प्रशासन को सीवर लाइन बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। - दीपक कनौजिया

कोट
जलभराव वार्ड की सबसे बड़ी परेशानी है। रास्तों को टाइल लगाकर सुंदर तो बनाया गया, लेकिन निकास नाली का उचित प्रबंध नहीं किया गया। रास्तों में जमा पानी दुकानों के भीतर भी घुसने लगता है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। - ललित तिवारी

कोट
वार्ड की मुख्य जरूरत है निकास नालियों का निर्माण करना। जब तक निकास नाली नहीं बनेंगी, लोग जलभराव की दुश्वारियां झेलते रहेंगे। नगर क्षेत्र में आज तक सीवर लाइन बन जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। - कन्हैया वर्मा


कोट
वार्ड की जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए निकास नाली का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। रास्तों की दशा सुधारी जाएगी। सफाई व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। - नीमा वर्मा, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed