फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The forest of Ranikhet on Saturday again

शनिवार को फिर धधके रानीखेत के जंगल

Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
दीपक नेगी रानीखेत ।
रानीखेत । Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The forest of Ranikhet on Saturday again
रानीखेत धमाईजर में धधकते जंगल। - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार को हुई बारिश के बाद रानीखेत क्षेत्र के जंगल शनिवार को एक बार फिर से धधक पड़े। यहां ताड़ीखेत में धमाईजर के जंगल में भीषण आग लग गई। जिसके चलते काफी मात्रा में वन संपदा को नुकसान हुआ है। आग को काबू करने में वन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को क्षेत्र में बारिश के बाद जहां तापमान में गिरावट आई थी, वहीं जल रहे जंगलों की आग भी बुझ गई थी, लेकिन शनिवार को फिर से पारा चढ़ गया और जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। धमाईजर के जंगल में अचानक आग लग गई। हवा के साथ आग फैलती गई, भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा। चारों ओर धुएं के गुबार के चलते हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतें हुईं। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रचंड आग बमुश्किल काबू में आई। बता दें कि इसी जंगल के समीप गत दिनों एक कार आग की चपेट में आकर राख हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed