फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The fleet of buses in roadways is decreasing, no one is taking care of it.

Bageshwar News: रोडवेज में घटते जा रहा बसों का बेड़ा, सुधलेवा कोई नहीं

Thu, 04 Dec 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The fleet of buses in roadways is decreasing, no one is taking care of it.
बागेश्वर। जिले में स्थापित रोडवेज डिपो में बसों का बेड़ा घटता जा रहा है। डिपो में साल 2024 में दिवाली के बाद पहुंचीं 10 नई बसों के बाद बसों का बेड़ा 25 हो गया था लेकिन डिपो में चालक परिचालकों की कमी के चलते 10 बसों को अन्य डिपो के बेड़े में शामिल कर दिया गया है। जिले में बसों की संख्या 25 से घटकर 15 हो गई है।
विज्ञापन

सितंबर 2022 में स्थापित रोडवेज डिपो जिले वासियों के सपनों पर खरा नहीं उतर रहा है। डिपो से स्थापना के समय चार सेवाओं का संचालन शुरू किया गया। अब तक भी चार सेवाएं ही संचालित हो रही हैं। डिपो में चालक परिचालकों की कमी से बेड़े में शामिल बसों को अन्य जिलों में भेजा जा रहा है। 10 नई बसें आने के बाद डिपो से आठ पुरानी बसों को मैदानी डिपो में भेजा गया था जिसके बाद डिपो में 17 बसें बची थीं। बसों के संचालन के लिए चालक परिचालक उपलब्ध नहीं होने से अब दो और बसों को रामनगर डिपो भेज दिया गया है। डिपो में अब महज 15 बसें बची हुईं हैं जिनमें से 12 बसों का ही संचालन हो रहा है। तीन बसें अब भी संचालन का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed