{"_id":"5f9eaa428ebc3e9bfc4f7873","slug":"the-fire-of-forest-fire-is-affecting-health-bageshwar-news-hld402566024","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है जंगलों की आग का धूआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है जंगलों की आग का धूआं
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सीजन खत्म होने के बाद भी जंगलों में लग रही आग का धुआं स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। आग से वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। धूएं से फैलने वाला प्रदूषण कोरोना रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ठंड की दस्तक के साथ जिले में इन दिनों लगातार जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण भी जंगल आग से धधक रहे हैं। जमीन में नमी नहीं होने और अधिकतर क्षेत्र में चीड़ के जंगल होने से आग जल्दी फैल रही है। बागेश्वर समेत कपकोट, गरुड़ ब्लॉक में भी आग घटनाएं हो रही हैं।
जंगलों में लग रही आग से उठने वाला धुआं लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सैय्यद अहमद अब्बास ने बताया कि जंगलों से उठने वाली आग का धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे रसायन होते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। सांस, अस्थमा और कोरोना रोगियों के लिए धुआं खतरनाक साबित हो सकता है।