फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The farmers of Kanda bageshwar also liked the kiwi business

बागेश्वर जिले में कीवी की सफल पैदावार: कपकोट से कांडा तक किसानों की आय में बढ़ोतरी, उत्पादन हुआ कई गुना

Mon, 03 Nov 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Nov 2025 02:09 PM IST
सार

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में सफल कीवी खेती अब कांडा क्षेत्र में भी फैल रही है। किसानों ने 2024 के 1.5 क्विंटल उत्पादन से बढ़कर 2025 में 3.5 क्विंटल से अधिक कीवी का उत्पादन किया है। 

विज्ञापन
The farmers of Kanda bageshwar also liked the kiwi business
कीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसानों के लिए वरदान हुई कीवी की खेती अब कांडा क्षेत्र के किसानों को भी भा रही है। क्षेत्र के किसान कीवी की खेती को अपनाकर उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष 2024 में किसानों ने 1.5 क्विंटल कीवी का उत्पादन किया था। वर्ष 2025 में क्षेत्र में कीवी उत्पादन बढ़कर 3.5 क्विंटल से अधिक हो गया है। अच्छी पैदावार से क्षेत्र के अन्य गांवों के किसान भी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

कपकोट के शामा, कर्मी क्षेत्र के किसान बढ़ी संख्या में कीवी का उत्पादन कर रहे हैं। कीवी उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। क्षेत्र में उत्पादित कीवी की देश के विभिन्न राज्यों में मांग बढ़ रही है। उद्यान विभाग जिले के किसानों को कीवी के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कांडा क्षेत्र के कभाटा, धपोली, घिंघारूतोला और देवल बिछराल में किसान कीवी की बागवानी को अपना रहे हैं। अब तक क्षेत्र में 15-20 किसान कीवी की बागवानी कर रहे हैं। उद्यान सचल केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में किसानों ने वर्ष 2024 की अपेक्षा इस वर्ष तीन गुना अधिक उत्पादन किया है। क्षेत्र की कीवी बाजार में 250 से 300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से कांडा के किसानों को समय-समय पर कीवी उत्पादन के लिए संचालित सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उद्यान सचल केंद्र के प्रभारी कमल किशोर पंत ने बताया कि कीवी बागवानी से जुड़े किसानों को हर साल जनवरी में तकनीकी और बागवानी की देखरेख का प्रशिक्षण दिया जाता है। समय-समय पर बगीचों का निरीक्षण भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कीवी की बागवानी शुरू की थी। 2023 से कीवी में फल लगने शुरू हुए। पिछले वर्ष एक क्विंटल कीवी का उत्पादन हुआ। इस बार उत्पादन दो क्विंटल से अधिक होने की संभावना है। बागवानी को और बढ़ाया जाएगा। - जया आर्या, कभाटा

 

वर्ष 2022 में कीवी की बागवानी शुरू की। विगत वर्षों की अपेक्षा इस साल अच्छा उत्पादन होने की संभावना है। कीवी की बाजार में अच्छी मांग होने से अच्छा कारोबार होने की संभावना है। क्षेत्र के अन्य किसान भी जुड़ रहे हैं। - दीप पांडेय

 

दो साल पहले कीवी के 20 पेड़ लगाए थे। जिसमें पहली बार 60 किलो के करीब कीवी का उत्पादन तैयार है। इस साल एक और बाग तैयार करने की तैयारी की जा रही है। पहाड़ के किसानों के लिए कीवी की बागवानी वरदान साबित हो सकती है। - बलवंत सिंह, धपोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed