{"_id":"580e58ac4f1c1bcd75bc2b3c","slug":"the-effect-of-weather-on-yield","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी वर्षा से बागेश्वर में बढ़ी धान की पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी वर्षा से बागेश्वर में बढ़ी धान की पैदावार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
उपज पर मौसम का असर
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जुड़ी छात्राओं ने कृषि विभाग में जाकर मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य से मुलाकात की। बाल वैज्ञानिकों ने मुख्य कृषि अधिकारी से कृषि के तौर तरीके सीखे। बाल वैज्ञानिकों ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उप विषय खाद्य एवं कृषि के तहत मुख्य कृषि अधिकारी से जिले में रबी, खरीफ फसलों में बोई जाने वाली विभिन्न प्रजाति के फसलों की जानकारी ली।
विज्ञापन
मौर्य ने बाल वैज्ञानिकों को धान और गेहूं की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया कहा कि इस बार अच्छी वर्षा होने से जिले में धान की अच्छी पैदावार हुई जबकि पिछली बार ओलावृष्टि, कम वर्षा के कारण रबी की उपज कम हुई। मौर्य ने कृषि में जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया। कहा कि इससे पर्यावरण को भी संरक्षण मिलता है। वहीं स्वास्थ्य पर कुप्रभाव भी नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे, अन्न की बचत के लिए सप्ताह में एक दिन का व्रत रखने, प्रथम हरित क्रांति को मिली सफलता के बारे में बताया। जंगली जानवरों के आतंक से फसलों के उत्पादन पर पड़ रहे बुरे असर की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से भारत स्वच्छ अभियान, अन्न की बर्बादी न करने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। बाल वैैैज्ञानिकों ने मुख्य कृषि अधिकारी के सहयोग पर आभार जताया। जानकारी प्राप्त करने वाली बाल वैज्ञानिक छात्राओं में रुचि मलड़ा, रवीना गोस्वामी, नेहा जोशी, ऋतु थापा, प्रियंका आदि थी।