{"_id":"5b9e9772867a557eae2de72b","slug":"the-devotees-for-the-water-sailed-for-the-tail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल लेने के लिए श्रद्धालुओं दल बैछम के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल लेने के लिए श्रद्धालुओं दल बैछम के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में ढोल नगाड़ों के साथ सरयू जल लेने जाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा महोत्सव तहत बैछम से सरयू का जल लेने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का एक दल बैछम के लिए रवाना हो गया है। कमेटी के अध्यक्ष हडसन ऐठानी के नेतृत्व में 14 सदस्यों का यह दल ढोल नगाड़ों के साथ बैछम रवाना हुआ।
दल को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी तथा पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण तथा विधायक प्रतिनिधि गिरीश जोशी ने दल में शामिल लोगों को ध्वजा प्रदान कर रवाना किया। इससे पहले सुबह पं. आनंद बल्लभ पांडे ने पूजा अर्चना की। मंदिर की परिक्रमा के बाद श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ दल को रवाना किया। सोमवार की सुबह यात्री जल लेकर वापस कपकोट पहुंचेंगे। दल में लक्ष्मण सिंह गढ़िया, चंचल कपकोटी, भगत कपकोटी, गोवर्धन देव, दीवान सिंह देव, प्रकाश देव, जमन ऐठानी, दीपक बिष्ट, चंद सिंह, नवीन कांडपाल, ललित लोहनी आदि शामिल हैं।