{"_id":"57f934274f1c1b2552270747","slug":"the-death-of-the-wife-of-former-bdc-member-fell-from-the-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर पूर्व बीडीसी सदस्य की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरकर पूर्व बीडीसी सदस्य की पत्नी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य गोविंद कपकोटी की पत्नी सरोज (32) शुक्रवार को पास के जंगल में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। वहां उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गईं। इस घटना में उसकी सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार उसकी सरयू और खीरगंगा के संगम पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई है। उनके निधन पर विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन