फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The court sentenced the abuser to seven years

अदालत ने दुराचारी को सात साल की सजा सुनाई

Wed, 12 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अपर जिला न्यायाधीश शमशेर अली ने बुधवार को दुराचार के मामले में दोषी को सात साल के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय ने पीड़िता को धमकाने के मामले में भी एक साल की सजा और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। 
विज्ञापन


विकासखंड गरुड़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बैजनाथ थाने में दी गई रिपोर्ट में कहा था कि वह 2014 में अपने मायके से ससुराल आ रही थी। तभी आरोपी विनोद कुमार अपनी गाड़ी लेकर आया और जोर जबरदस्ती करके उसे गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने 12 मार्च 2014 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


 इस मामले में पीड़िता की ओर से सहायक जिला शासकीय फौजदारी डीके जोशी ने मामले की पैरवी की। उन्होंने न्यायालय में आठ गवाह पेश किए। सुनवाई के दौरान अपर जिला न्यायाधीश ने गवाहों के साक्ष्य का मूल्यांकन और पत्रावली का अध्ययन करने के बाद आरोपी को धारा 376, 452 और 506 में दोषी पाया। न्यायालय ने अभियुक्त विनोद कुमार को धारा 376 में सात साल की कैद और पांच हजार रुपये के जुर्माने के साथ-साथ धारा 452 में एक साल का कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed