{"_id":"69502b60de6aeecbdc0c7777","slug":"the-city-of-baba-bagnath-is-bustling-with-tourists-bageshwar-news-c-231-shld1005-121027-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सैलानियों से गुलजार हुई बाबा बागनाथ की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सैलानियों से गुलजार हुई बाबा बागनाथ की नगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कौसानी। वर्षांत में पहाड़ी क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर कौसानी तक देश के विभिन्न राज्यों से आए सैलानी ठंडे मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। नए साल तक पर्यटन नगरी के अधिकांश होटलों के 75 प्रतिशत से अधिक कमरे ऑनलाइन बुक हो चुके हैं।
दिल्ली से 62 सैलानियों का दल बाबा बागनाथ के दर्शन को पहुंचा। मंदिर में भ्रमण के दौरान सैलानी मंदिर की वास्तुकला को देखकर अभिभूत दिखे। पर्यटकों ने सरयू नदी तट और नगर का भी भ्रमण किया। दल में शामिल हरि शंकर, तनसुख जाखड़, पीएस मीणा, सुनील दत्त, मदन लाल मीणा, रामबाबू कुमार, सोमबीर, मिथिलेश आदि ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों कोहरे की मार है, लेकिन पहाड़ में काफी सुहावना मौसम हो रहा है। ऐसे मौसम में बार-बार यहां आने को मन करेगा। कौसानी में भी इन दिनों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , दिल्ली आदि राज्यों से सैलानी आ रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, होटल एसोसएशन के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी आदि ने बताया कि वर्षांत में सैलानियों की संख्या ठीकठाक है। उम्मीद है नए साल तक सैलानियों से क्षेत्र गुलजार रहेगा।