{"_id":"bdb9136b28bb7936d5a962ac9b65142f","slug":"the-central-school-would-develop-kausani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी के केंद्रीय विद्यालय का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी के केंद्रीय विद्यालय का होगा विकास
ब्यूरो /अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की देहरादून संभाग की टीम ने यहां केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। संभाग के सहायक आयुक्त पीके टम्टा ने विद्यालय के विकास के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। संभाग का निरीक्षण दल सहायक आयुक्त के नेतृत्व में बुधवार को यहां पहुंचा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एलपी साह ने अधिकारियों का स्वागत कर स्कूल की सभी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने भवन आदि समस्याओं के बारे में भी बताया। सहायक आयुक्त टम्टा और टीम के सदस्यों ने विद्यालय में शैक्षणिक, शिक्षणेतर गतिविधियों को देखा।
विज्ञापन
विभिन्न क्रिया कलापों में संभाग, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्म्मानित किया। अधिकारियों ने विद्यालय की मौजूदा गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने विकास संबंधी सुझाव भी दिए। निरीक्षण दल केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्यों सहित कई केंद्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी शामिल थे।