फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The cause of death was poisoning, expressed fears of assassination

जहर निकला मौत का कारण, जताई हत्या की आशंका

Sun, 14 Feb 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 14 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

 गोमती घाटी के लकड़ी के प्रसिद्ध व्यापारी और घाटी के संघर्षशील युवा नेता पुष्कर खाती की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जहर से हुई थी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा होने के बाद भी गोमती घाटी के लोग और मृतक के परिजन खाती की हत्या की आशंका जता रहे है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सुसाइड नोट के आधार पर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गोमती घाटी के संघर्षशील नेता और लकड़ी व्यापारी पुष्कर का शव शुक्रवार को बैजनाथ झील के पास मिला था। उनके छोटे भाई सुंदर खाती ने शुक्रवार को थाना बैजनाथ में तहरीर देकर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के अनुसार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कीटनाशक दवा खाना बताया गया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला का कहना है कि लकड़ी व्यापारी खाती के पास 14 पन्ने का सुसाइड नोट मिला था।


 पुलिस को इस आधार पर नैनीताल जिले के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके लिए सोमवार को घाटी के लोग एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। मृतक के भाई सुंदर खाती, गोमती घाटी विकास मंच के अध्यक्ष इंद्र सिंह रावत, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र गिरी कहना कि संघर्षशील नेता खाती की मौत की जांच सीबीसीआईडी से कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed