फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The bridge was in Bansudi junk

भैंसूड़ी के पुल में लगा जंक

Mon, 01 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर और पिथौरागढ़ सीमा पर बसे भैंसूड़ी गांव के गधेरे में बनी गार्डर पुल को जंक ने अपने आगोश में ले लिया है। रंगरोगन के बगैर पुल लाल दिख रही है। पुल को जोडने वाली पगडंडी भी दोनों ओर से क्षतिग्रस्त गई है। ग्रामीणों ने लोनिवि से पुल का शीघ्र रंगरोगन और रास्ते शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 में भैंसूड़ी गांव के गधेरे के ऊपर 16 मीटर लंबा गार्डर पुल बना था। इस पुल से होकर जहां ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। लंबे समय से रंगरोगन न होने के कारण उसमें जंक लग गया है। दोनों ओर से बनी पगडंडी टूटफूट गई है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बताया कि पुल से होकर बच्चे राजकीय जूनियर हाईस्कूल पोखरी, प्राईमरी स्कूल जाते हैं। भैंसूड़ी और टकनार के मवेशियों का जंगल जाने और बेड़ीनाग पिथौरागढ़ से खच्चरों के जरिए क्षेत्र के गांवों के लिए खाद्यान्न आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लोनिवि से पुल का रंग रोगन और क्षतिग्रस्त पगडंडियों का पुर्ननिर्माण शीघ्र करने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान विमला महरा, बीडीसी कुंदन सिंह बोरा, पूर्व प्रधान दनी राम, लाल सिंह, हीरा सिंह महरा, सुरेंद्र नेगी, दान सिंह राठौर, मेहरबान सिंह महरा, भगत राम, पंकज नेगी, दीपक नेगी, दीपक नेगी शामिल हैं।


इधर लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि पुलों में रंगरोगन तीन से पांच साल के भीतर कराने का मानक है। बजट प्राप्त होते ही रंग रोगन करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त रास्ते को ठीक कराने के लिए संबंधित जेई को निर्देशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed