{"_id":"598c93014f1c1b096a8b45fd","slug":"the-body-of-a-missing-old-man-recovered-from-gomti-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता वृद्धा का शव गोमती से बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता वृद्धा का शव गोमती से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सेल्टा गांव से चार दिन पहले लापता हुई वृद्धा का शव रूनीखेत गांव के पास गोमती नदी से बरामद कर लिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि सेल्टा गांव निवासी दरबान सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा था कि बीती छह अगस्त की रात करीब आठ बजे उनकी माता प्रेमा देवी अचानक घर से गायब हो गईं।
विज्ञापन
तब से उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। बीती बुधवार शाम को रूनीखेत गांव के पास गोमती नदी में ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। देर शाम अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त प्रेमा देेेवी के रूप में की। परिजनों द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन