{"_id":"584aee764f1c1b9b1944aa3e","slug":"the-black-bar-in-the-arms-shackled-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":" बांहों में काली पट्टी बांधकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांहों में काली पट्टी बांधकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बांहों में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के कर्मियों ने बांहों में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 12 व 13 दिसंबर को मिनिस्टीरियल कर्मी जनपद स्तर पर अवकाश लेकर धरना देंगे।
एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के कर्मियों ने कहा कि कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने पर नजदीकी स्थानों में समायोजन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने, पदोन्नति के लंबित मामलों के निस्तारण की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में सात दिसंबर की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शुक्रवार को बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है।
इस मौके पर बताया गया कि 12 व 13 दिसंबर को अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर कर्मियों ने नारेबाजी भी की। बांहों में काला फीता बांधकर नारेबाजी करने वालों में भुवन चंद्र जोशी, जसमल सिंह पंडा, सुरेश चंद्र देवराड़ी, महेश सिंह मेहता, इंद्रेश कोरंगा, जगदंबा साह, निर्मला चौहान, मोहन चंद्र उपाध्याय, राजेश पंत, चंपा देवली आदि शामिल थे।