{"_id":"5865396f4f1c1b255eeeb995","slug":"the-bike-fell-into-the-abyss-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खाई में गिरी एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खाई में गिरी एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट से सामा जा रही बाइक खड़लेख बिनायक के समीप अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामा पुलिस चौकी के जवानों ने दोनों युवकों को खाई से निकाला। घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही एक युवक दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर गाड़गांव निवासी दीपक जोशी पुत्र भुवन जोशी और चौरासी निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र बसंत लाल गुरुवार को बाइक संख्या यूके 02-9467 से सामा की ओर जा रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे खड़लेख बिनायक के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना सामा पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौकी में तैनात पुलिस जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। दोनों घायलों को पहले कपकोट सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया। लेकिन बागेश्वर जिला अस्पताल लाते समय मनोज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मतृक मनोज पीआरडी का जवान था। उसके दो बच्चे हैं। वहीं दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन