{"_id":"65a81723c1508b9cbd01efb8","slug":"the-audience-danced-to-the-songs-of-khanwal-and-ramesh-babu-goswami-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3759-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खनवाल और रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खनवाल और रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों पर झूमे दर्शक
Wed, 17 Jan 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के भराडी मां बाराही मंदिर मे उत्तरायणी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विजेता टीम को सम्मानि
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट-भराड़ी में आयोजित उत्तरायणी मेले में मंगलवार की रात गायक राकेश खनवाल और रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों ने समां बांधा। मेले का समापन आज केदारेश्वर मैदान में किया जाएगा।
भराड़ी के मां बाराही मंदिर में आयोजित स्टार नाइट में लोक गायक राकेश खनवाल ने कार्यक्रम का आगाज किया। रमेश बाबू गोस्वामी ने गोपुली सटके लिगो चोरा... समेत कई गीत प्रस्तुत किए। विशन लोबियाल के गीत और म्यूजिशन ग्रुप के नृत्य का भी दर्शकों ने आनंद लिया। बुधवार को दिन के समय विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक मंच से आयोजित विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट की टीम विजेता रही। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में मेघा जोशी और माही जोशी की टीम विजेता रही। दोपहर बाद ईओ नवीन कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।