{"_id":"5a4d0d864f1c1b47198b4a6a","slug":"the-arrival-of-businessmen-from-outside","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से व्यापारियों के आने से नगर में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से व्यापारियों के आने से नगर में चहल-पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बाहरी क्षेत्रों के व्यापारियों का सत्यापन करते एलआइयू कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बागनाथ की नगरी में 13 से 20 जनवरी तक लगने वाले कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बाहरी क्षेत्रों से आने व्यापारियों के आने के साथ ही नगर में चहल-पहल भी बढ़नी शुरू हो गई है। मेले के बहाने अवांछित तत्व नगर में न घुसने पाएं इसके लिए पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। बाहर से आने वाले व्यापारियों को दुकानें देने के लिए जेसीबी द्वारा सरयू और गोमती के बगड़ में समतलीकरण का काम जोरों पर है।
विज्ञापन
कुमाऊं का सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेला शांतिपूर्वक निपटे इसके लिए स्थानीय एलआइयू इकाई के इंस्पेक्टर केएस देव के निर्देशन पर एलआईयू कर्मियों ने मेले में बाहरी क्षेत्रों से आने व्यापारियों का सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। सत्यापन में व्यापारियों से आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो मांगी जा रही है।
विज्ञापन
इधर नगर पालिका की ओर से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों की सुविधा के लिए सरयू और गोमती बगड़ को जेसीबी लगाकर समतल करने का काम तेजी से चल रहा है। नगर के मोटर और पैदल पुलों, पैरापिटों और स्नान घाटों को रंग रोगन के जरिए चमकाया जा रहा है। पालिका ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाया है। पालिकाकर्मी नगर के विभिन्न हिस्सों में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन