फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The altercation occurred in rural storm water

बरसाती पानी को लेकर ग्रामीणों में हुई तकरार

Sun, 24 Jul 2016 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 24 Jul 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
The altercation occurred in rural storm water
तकरार - फोटो : अमर उजाला

 बरसाती पानी से उफनाए गधेरे के डायवर्जन को लेकर मंडलसेरा के ग्रामीणों में तकरार हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। मंडलसेरा में बहने वाले कुंती गधेरा बरसात के समय उफान पर आ जाता है। शनिवार को भी मूसलाधार बारिश होने से गधेरा उफान पर आ गया।

विज्ञापन


मंडलसेरा के कुछ लोगों ने नाले का पानी मकानों को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए नाले के आधे पानी को डायवर्ट करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि आधा पानी नाले में और आधा पानी सड़क से होकर बहता रहेगा लेकिन कुछ लोगों ने सड़क के पानी से मकान को खतरा बताते हुए इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन


तकरार बढ़ने पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन को पहले ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुर्गा मेहता, प्रेमा कर्म्याल, हीराबल्लभ, सरस्वती चौबे, भगवती देवी आदि ने प्रशासन से जल निकासी की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed