{"_id":"6826288b42c36deb5b0cfef8","slug":"the-all-round-development-of-the-area-will-happen-only-after-the-block-is-formed-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115562-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ब्लॉक बनने के बाद ही होगा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ब्लॉक बनने के बाद ही होगा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास
Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। जन संघर्ष समिति ने मासिक बैठक में सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए जल्द विकासखंड बनाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को कठपुड़ियाछीना स्थित कार्यालय में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्रवासी करीब 50 साल से ब्लाॅक की मांग कर रहे हैं। शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए गए। धरना-प्रदर्शन भी किए। बावजूद इसके सरकार ने मांग पूरी नहीं की। कहा कि विकासखंड नहीं होने से क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। लोगों को ब्लाॅक के कार्य के लिए 25 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
समिति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी को उच्चीकृत करने, नायलमाफी के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन योजना का समुचित लाभ दिलाने की भी मांग की। इस मौके पर महेश चंद्र मिश्रा, शंभू दत्त मिश्रा, देवी दत्त मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, खीम सिंह मेहता, शंकर दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद