फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The agitators received support from senior Congress leaders

Bageshwar News: आंदोलनकारियों को मिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The agitators received support from senior Congress leaders
बागेश्वर। वेतन और फैक्टरी में कामकाज शुरू करवाने की मांग के लिए मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का साथ मिला है। पार्टी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को फैक्टरी के कर्मचारी भगवत सिंह, तारा चंद्र, शिव लाल और महेंद्र कुमार टम्टा क्रमिक अनशन पर बैठे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला भी आंदोलनकारियों के धरने में शरीक हुए। कांग्रेस शुरुआत से ही आंदोलन का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिले की एकमात्र और काफलीगैर क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने वाली कंपनी के कर्मचारियों का धरने पर बैठना दुखद है। शासन और प्रशासन की उपेक्षा के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 माह से कर्मचारी वेतन की मांग कर रहे हैं। फैक्टरी का कार्य प्रभावित होने से कई कर्मचारियों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनके आंदोलन की सुध नहीं ले रहा है। जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर नवल किशोर टम्टा, कर्मचारी गायत्री प्रसाद, शांति लाल, अशोक कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed