फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The agitation will continue till the way for the construction is cleared

निर्माण का रास्ता साफ होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The agitation will continue till the way for the construction is cleared
बागेश्वर के मंडलसेरा में धरने के दौरान नारेबाजी करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वीकृत सड़क और पुल के निर्माण के लिए मंडलसेरा जनजागृति समूह के बैनर तले 16वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। लोगों ने सड़क और पुलनिर्माण का रास्ता साफ होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। आंदोलन को महिला कांग्रेस ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मंडलसेरा जनजागृति समूह के अध्यक्ष प्रताप सिंह भंडारी के नेतृत्व में जीतनगर में धरने पर बैठे लोगों ने मांगों के लिए नारेबाजी की। उनका कहना था कि कई वर्ष पूर्व मंडलसेरा के विवेकानंद स्कूल क्षेत्र को यातायात सुविधा देने के लिए सड़क स्वीकृत हो गई थी। पुल स्वीकृत हुआ था लेकिन निर्माण नहीं किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी धर्मशक्तू, सावित्री रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। बुधवार को नरेंद्र सिंह मेहता, बसंत सिंह धामी, पीएस रावत, रमेश चंद्र सिंह, शंकर सिंह कोरंगा, भूपाल सिंह रौतेला, देवी दत्त पाठक, हरीश चंद्र कर्नाटक, शेर सिंह कोरंगा, नरेंद्र सिंह बघरी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed