{"_id":"5929686e4f1c1bd44a5361b4","slug":"the-10-year-old-boy-playing-the-ball-crushed-with-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रहे 10 साल के बच्चे का पैर ट्रक से कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रहे 10 साल के बच्चे का पैर ट्रक से कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 27 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर-बैजनाथ मार्ग पर बहुली गांव के समीप सड़क किनारे खेल रहा दस वर्षीय बच्चा अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। बच्चे का एक पैर टायर के नीचे आने से कुचल गया। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
बहुली निवासी जतिन सिंह (10) पुत्र दिनेश सिंह शनिवार को सुबह आठ बजे सड़क किनारे खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते वह सड़क से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। टायर से पैर कुचलने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में घायल बच्चे के परिजनों की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन