फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Terror of wild animals amid Corona infection bothers people

कोरोना संक्रमण के बीच जंगली जानवरों के आतंक से लोग परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Terror of wild animals amid Corona infection bothers people
कांडा/बागेश्वर। कोरोना संक्रमण काल में जंगली जानवरों के आतंक से कांडा तहसील के खुनौली के लोग बेहद परेशान हो गए हैं। तीन दिन पहले गांव में जंगली सुअर ने एक बुजुर्ग महिला का जख्मी कर दिया था। गांव में अब तेंदुए का आतंक भी बना हुआ है। बीती बृहस्पतिवार को खुनौली निवासी जानकी देवी (82) पर घर के पास ही खेत में जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। शनिवार की सुबह 5.30 बजे खुनौली के भुवन पंत की गोशाला में तेंदुआ आ धमका। तेंदुए ने बकरी को मार डाला। परिवार के लोगों ने हल्ला किया तो तेंदुआ गौशाला से भाग निकला। भुवन चंद्र ने बताया कि तेंदुए के हमले से कुछ देर पहले उनकी पत्नी लीला देवी भैंस का दूध दुहने गोशाला में गई थीं। वह जब गौशाला से दूध दुहकर निकली तो आसपास ही झाड़ियों में दुबका तेंदुआ गोशाला में घुस गया। गांव के कवि काण्डपाल ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए और सुअर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि सुअर और तेंदुए के आतंक से गांव के लोग बेहद चिंतित हैं। उन्होंने पशुपालक के साथ ही तेंदुए के हमले में जख्मी महिला को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed