फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tent-laden pick-up crashed, injuring nine children

टेंट लदा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, नौ बच्चे घायल

Tue, 01 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tent-laden pick-up crashed, injuring nine children

बागेश्वर से जौलकांडे जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को अल्मोड़ा रेफर किया गया है। घटना के बाद से चालक फरार है।

विज्ञापन


सोमवार को पिकअप (यूके 02 सीए 0365) टेंट का सामान लेकर चामी से जौलकांडे को जा रहा था। इसी बीच रास्ते में चामी गांव के नौ बच्चे भी पिकअप में सवार हो गए। वाहन अभी कुछ ही आगे बढ़ा था कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में करन कुमार (8), अभय (13), सचिन (14), दिनेश (13), दर्शन (12), नीरज (13), साजन (12), सूरज (14) और अजय (13) घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इधर, मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायल बच्चों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉ. एलएस बृजवाल ने घायल बच्चे अजय कुमार और करन कुमार को सिर में गंभीर चोट आने के कारण अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक चंदन राम दास, वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम फिंचाराम चौहान, कौतवाल हरक सिंह फिरमाल ने भी मौका मुआयना किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed