फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Temperature rises to 37 degrees for the second consecutive day in Bageshwar, minimum temperature rises

Bageshwar News: बागेश्वर में लगातार दूसरे दिन पारा 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

Wed, 12 Jun 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 12 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises to 37 degrees for the second consecutive day in Bageshwar, minimum temperature rises
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। इस बार की गर्मी घाटी वाले इलाकों में शुमार बागेश्वर के लोगों की परीक्षा ले रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर टिका रहा।
विज्ञापन

रविवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिस था। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

बागेश्वर के साथ ही कपकोट के घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे का सहारा ले रहे हैं। नदियों में स्नान, तैराकी कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी के कारण घाटी वाले इलाकों में दोपहर में घरों से काफी कम लोग बाहर निकल रहे हैं। सुबह-शाम ही बाजारों, कस्बों में लोग दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed