{"_id":"67c459514a6fa3113a0208a0","slug":"tell-villagers-how-to-keep-animals-healthy-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113733-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ग्रामीणों को बताए पशुओं को स्वस्थ्य रखने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ग्रामीणों को बताए पशुओं को स्वस्थ्य रखने के तरीके
विज्ञापन
कपकोट(बागेश्वर)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) योजना के तहत रविवार को पोलिंग में कृषि क्षेत्र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं को स्वस्थ रखने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने संबंधी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ. गौरव कोहली ने बताया कि पशुओं के लिए सूखा चारा, हरा चारा और दानेदार आहार का सही अनुपात जरूरी है। डॉ. कोहली ने ग्रामीणों और पशुपालकों को गौपालन, पशुओं की देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
डॉ. रोमा ने किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशु रोगों की रोकथाम और सही आहार प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर फार्मासिस्ट अधिकारी नरेंद्र जोशी और पशु चिकित्सा सहायक जोगिंदर लाल भी मौजूद रहे। संवाद