{"_id":"86bf5cea3fc4be2f67ff0565240d9f2e","slug":"television-tower-longing-kapkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन टावर को तरस रहा कपकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदर्शन टावर को तरस रहा कपकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कपकोट के लोगों को दूरदर्शन टावर तक नसीब नहीं है। लोगों के पास मनोरंजन के अन्य कोई साधन भी नहीं हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सांसद अजय टम्टा से दूर दर्शन टावर की स्थापना के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने को कहा है।
विज्ञापन
जानकारी केे अनुसार कपकोट ब्लाक के किसी भी हिस्से में दूरदर्शन टावर स्थापित नहीं है। कपकोट, भराड़ी आदि क्षेत्रों में टीवी चलाने के लिए केबिल का सहारा ले रखा है जबकि दूर दराज के क्षेत्रों में साधन संपन्न लोगों ने अलग-अलग कंपनियों के डिश लगा रखे हैं, लेकिन गरीब लोगों के पास धनाभाव के कारण इन दोनों सुविधाओं में से एक भी नहीं है।
विज्ञापन
इस कारण जहां वह मनोरंजन के साधनों से महरूम हैं वहीं उन्हें देश-विदेश की कोई भी सूचना नहीं मिल पाती है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने अब तक कई बार दूर दर्शन टावर की मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने सांसद टम्टा से दूर दर्शन टावर शीघ्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने को कहा है। मांग करने वालों में पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल गढ़िया, चौड़ास्थल को अलग ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विक्रम दानू, जन चेतना मंच के अध्यक्ष गोविंद गोरिला, सामाजिक कार्यकर्ता धन सिंह भौर्याल आदि शामिल हैं।