फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tehsil Road's hand pump is not free at night

तहसील रोड के हैंडपंप को रात में भी फुर्सत नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Road's hand pump is not free at night
बागेश्वर के तहसील रोड स्थित हैंडपंप में बृहस्पतिवार की रात 9 बजे पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर में गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है। नौले, धारे, हैंडपंप लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। जल संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तहसील रोड के हैंडपंप को रात में भी फुर्सत नहीं मिलती है। 50 हजार आबादी वाले जिला मुख्यालय को जरूरत का आधे से भी कम पानी मिल रहा है। नगर को रोज 7.28 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, लेकिन विभिन्न योजनाओं से केवल 3.60 एमएलडी पानी मिल रहा है। आधे से भी कम पानी की आपूर्ति होने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। तहसील रोड, मंडलसेरा समेत तमाम इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति होती है। तहसील रोड में तो एक दिन छोड़कर भी रात के 11 बजे पानी दिया जाता है। पानी के लोगों को अपनी रात खराब करनी पड़ती है। इन हालात में लोग हैंडपंप, जलधारों पर निर्भर हो गए हैं। धन्य हो तहसील रोड पर लोनिवि आवासीय कालोनी के समीप के हैंडपंप को। इस हैंडपंप में देर रात तक पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लगती है। नगर के लोग रिक्शे में पानी भरकर ले जाते हैं। जल संकट का ही असर कहेंगे कि लोग रात्रिकालीन कर्फ्यू तोड़कर पानी भरने के लिए नौ-दस बजे रात तक हैंडपंप पर पहुंचते हैं। जखेड़ा पेयजल योजना का पुनर्गठन, मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए अभी एक साल का इंतजार करना होगा। यानि कि शहर के लोगों को पानी किल्लत से हाल-फिलहाल निजात मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed