फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tehsil Divas in Kafaligair

तहसील दिवस में बारिश से हुए नुकसान संबंधी समस्याओं की रही भरमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Divas in Kafaligair
बागेश्वर के काफलीगैर में तहसील दिवस में लोगों की समस्या सुनते विधायक और डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में काफलीगैर तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में बारिश से हुए नुकसान संबंधी शिकायतों की भरमार रही। इस मौके पर 80 समस्याएं दर्ज हुईं। कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया। वहां पर विधायक चंदन राम दास भी मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसील दिवस में बीते 17, 18 अक्तूबर को हुई भारी बारिश से घरों और सड़कों को हुए नुकसान से संबंधित शिकायतें उठी। लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। तमाम लोगों ने सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का 15 दिन के भीतर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम हर गिरी की अध्यक्षता में समिति गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बताया गया कि काफलीगैर में तैनात एसबीआई के मैनेजर का खाताधारकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं है। डीएम ने कहा कि इस मामले में एसबीआई के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर स्थानांतरण के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

इधर, विधायक दास ने कहा कि समस्याओं का हल अगले तहसील दिवस तक हो जाना चाहिए तभी जनता को इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद डीएम और एसपी अमित श्रीवास्तव ने झिरौली मैग्नेसाइट फैक्टरी का निरीक्षण कर एमडी योगेश शर्मा से जानकारी हासिल की। वहां पर सीडीओ डीडी पंत, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed