फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teej Queen Title to Madhu Saini

मधु सैनी को मिला तीज क्वीन का ताज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teej Queen Title to Madhu Saini
बागेश्वर पुलिस लाइन में आयोजित तीज महोत्सव में नृत्य करतीं पुलिस परिवार की महिलाएं। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस परिवार की महिलाओं ने तीज महोत्सव का अयोजन किया। महोत्सव में गीत, संगीत और नृत्य पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं और बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। समरोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मधु सैनी को तीज क्वीन के ताज से नवाजा गया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने किया। खेल प्रतियोगिता, गीत के बोल पहचानो, पेपर फोल्ड, तीज क्वीन आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। मधु सैनी ने नृत्य, गीत और मेहंदी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। तारा गोस्वामी ने बेस्ट हेयर स्टाइल प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में प्रिय मेहर, सरस्वती बिष्ट, विनीता जोशी, सुनीता बिष्ट, प्रियंका, अनीता, नीलम मलड़ा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पुलिस परिवार के बच्चों शगुन बिष्ट, रिधिमा, तन्वी, आयुषी ने नृत्य और अपनी बनाई राखियों का प्रदर्शन किया। मंच संचालन के लिए एसआई मीना रावत और खष्टी बिष्ट को सम्मानित किया गया। महोत्सव उपवा अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव और नोडल अधिकारी सीओ शिवराज सिंह राणा की देखरेख में संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed