{"_id":"66b3bf4fc2d2e7991700eed6","slug":"teachers-should-focus-on-quality-education-deo-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-108634-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें शिक्षक : डीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें शिक्षक : डीईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन के तहत कार्यशाला हुई। कार्यशाला में चयनित निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को क्षमता संवर्धन विषय पर तीन दिनी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वक्ताओं ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
बुधवार को डीईओ बेसिक विनय कुमार और डायट प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार पांडेय ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि इस वर्ष का प्रशिक्षण नेतृत्व क्षमता विकास और अनुभवात्मक क्षमता संवर्धन पर आधारित है। वहां पर डाॅ. केएस रावत, रवि कुमार जोशी, डाॅ. भैरव दत्त पांडेय, डॉ. हरीश जोशी, पूजा लोहुमी, रुचि पाठक, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा किरन जोशी, बलवंत कालाकोटी थे। संवाद