फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   teacher slapped student, refer

गुरुजी के थप्पड़ से छात्र घायल, रेफर

Fri, 27 Apr 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 27 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
teacher slapped student, refer
जवाहर नवोदय का घायल छात्र दिव्यांशु - फोटो : अमर उजाला
गुरुजी के थप्पड़ से जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) का 10 वीं का एक छात्र घायल हो गया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने छात्र को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी को रेफर कर दिया है। स्कूल की प्राचार्या ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने को जांच कमेटी की रिपोर्ट विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी है।  
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार गागरीगोल में 10वीं में पढ़ने वाले बागेश्वर नगर निवासी छात्र दिव्यांशु जौहरी (14) को बृहस्पतिवार को शिक्षक एचके पांडे ने इतनी जोर का थप्पड़ जड़ दिया कि वह घायल हो गया। स्कूल के लोग घायल छात्र को उपचार के लिए एमएमएस सीएचसी बैजनाथ लाए। अस्पताल में ईएनटी रोग विशेषज्ञ न होने पर अस्तपाल के प्रभारी ने छात्र को जिला चिकित्सालय बागेश्वर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां भी ईएनटी रोग विशेषज्ञ न होने पर डॉक्टरों ने घायल को शुक्रवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय  हल्द्वानी को रेफर कर दिया। स्कूल की प्राचार्य कीर्ति पवार ने बताया कि थप्पड़  से दिव्यांशु के कान में चोट आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक के खिलाफ एक जांच कमेटी बैठाई गई, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर शिक्षकों की एक बैठक भी ली गई। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों के साथ मारपीट करने वाले शिक्षकों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल छात्र के परिजनों ने फिलहाल शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed