फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   taxi union protested in bageshwar

बागेश्वर में टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
taxi union protested in bageshwar
बागेश्वर के एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते टैक्सी संचालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शिव शक्ति टैक्सी यूनियन ने टैक्सियों की मासिक किस्त में छूट देने और विधानसभा चुनाव, कोविड ड्यूटी के लंबित बिलों का भुगतान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जोशी के नेतृत्व में टैक्सी संचालकों ने एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को को संबोधित पत्र में कहा कि कोरोना काल में टैक्सी संचालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन में टैक्सियां ठप रहने से संचालकों का भारी नुकसान उठाया है। अनलॉक-5 में भी हालत संभल नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि कोराना काल में टैक्सी संचालकों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना योद्धाओं की तरह काम किया था। इसके बावजूद उन्हें अब तक कोविड ड्यूटी के किराए का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बिलों की धनराशि भी नहीं मिल पाई है। वाहन संचालकों को मासिक किस्त और चालकों का वेतन देने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने टैक्सी में 75 प्रतिशत सवारी बैठाने और 75 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की। टैक्सी संचालकों ने पुलिस के उत्पीड़न से होने वाली परेशानियों का भी संज्ञान लेने को कहा। यूनियन ने समस्याओं का जल्द निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में उमेश पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, नवीन जोशी, कैलाश टम्टा, पुष्कर कनवाल, महेश बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed