{"_id":"5be1ce47bdec22695c1f62cd","slug":"taxi-driver-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, टैक्सी चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में दुर्घटनाग्रस्त वैगन आर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट से कर्मी जा रही वैगनआर मंगलवार देर शाम असंतुलित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी चालक कर्मी निवासी प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार प्रद्युम्न सिंह को गंभीर हालत में खाई से निकाला गया। उसको सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक और घायल दोनों को खाई से निकाला। दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रकाश सिंह की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। देर रात तक उसके घर पर संवदेना जताने वालों का तांता लगा रहा। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभारी एसओ वंदना ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।