{"_id":"5ba131ed867a557e9f67c9a8","slug":"tanuja-pandey-and-gaurav-gadhiya-were-the-first-to-race-in-the-100-meter-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर की दौड़ में तनुजा पांडे और गौरव गढ़िया रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर की दौड़ में तनुजा पांडे और गौरव गढ़िया रहे प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
केदारेश्वर मैदान कपकोट में धावकों को हरी झंडी दिखाते पूर्व विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी-कपकोट के मैदान में विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
प्रतियोगिता के तहत हुई जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में विवेकानंद विद्या मंदिर काफलीगैर की तनुजा पांडे प्रथम, रजनी आर्या द्वितीय, सीनियर वर्ग में विइंका हिचौड़ी के गौरव गढ़िया प्रथम, दर्शना बोरा द्वितीय रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा।
विइंका हिचौड़ी के प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां भाजपा युवा नेता सुरेश गढ़िया, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी और सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी आदि थे। इस प्रतियोगिता में विइंका मंडलसेरा, गरुड़, कपकोट, बीसा-नाकुरी, काफलीगैर और कांडा के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।