फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Talent seen in block level National Children's Science Congress

ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दिखी प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Talent seen in block level National Children's Science Congress
जीआईसी बागेश्वर में हुई बाल विज्ञान कांग्रेस में पहुंचे अतिथि। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) और स्पैक्स संस्था के निर्देश पर शुक्रवार को जीआईसी कपकोट और बागेश्वर में 27 वीं ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस हुई। इनके विजेताओं को इसी महीने प्रस्तावित जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बागेश्वर में मुख्य अतिथि बीईओ जीवन चंद्र दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने, उसे पहचानने, अपने ज्ञान का समुचित उपयोग कर अपनी धारणाओं को मूर्त रूप देना है। प्रदर्शनी में 20 बाल वैज्ञानिक समूह प्रमुखों ने सीनियर वर्ग में और 17 बाल वैज्ञानिक समूह प्रमुखों ने जूनियर वर्ग में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। अतुल लोहुमी, पूजा लोहुमी, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, रुचि बंसल, कविता हरकोटिया, प्रकाश गोस्वामी आदि निर्णायक रहे। बागेश्वर में सह जिला समन्वयक दीप चंद्र जोशी और कपकोट में ईश्वर प्रकाश ने संचालन किया। इस दौरान नीरज कुमार जोशी, जयप्रकाश त्रिपाठी, विरेंद्र तिवारी, महेश सिंह, संध्या शर्मा, कृष्ण सिंह भंडारी, हरीश सिंह कोरंगा, देवकी नंदन, मोहन चंद्र कांडपाल, अखिलेश सेमवाल, गीता पाल, राजेंद्र सिंह बसेड़ा आदि थे। नोट... इस खबर की फोटो नंबर 22बीजीएस 7पी, 8पी है।
विज्ञापन

कपकोट और भनार की टीम अव्वल
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के जूनियर वर्ग में जीआईसी कपकोट पहले, उतरौड़ा हाईस्कूल दूसरे, कपकोट हाईस्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में भनार हाईस्कूल पहले, असों इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। आयोजन में बंशी लाल, गंगा पांडे, ओमप्रकाश, पंकज खोलिया, ममता पुरोहित, नीता पाठक, पंकज कुमार, संजय कुमार, विनोद सिंह, कैलाश जोशी, नेहा सक्सेना, पंकज साह आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed