फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Take advantage of Prime Minister and Chief Minister Self-Employment Schemes Youth: Tamta

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लें युवा : टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of Prime Minister and Chief Minister Self-Employment Schemes Youth: Tamta
बागेश्वर में सांसद की मौजूदगी में हुई बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने कहा कि बेरोजगार युवकों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार तमाम ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनसे युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिले के अधिकतर बेरोजगार प्रवासी इन योजनाओं के माध्यम से लाभ लेकर स्वरोजगार कर रहे हैं। बैंकों से मिलने वाली ऋण प्रक्रिया को आसान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना गया है, जहां किसानों को तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में एक्सरे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन पाइप लाइन आदि की सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद अजय टम्टा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में हुई जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता और जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह परिहार के संचालन में हुई बैठक में सांसद ने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज ओली, मथुरा प्रसाद, प्रकाश साह, रमेश तिवारी, खड़क सिंह टंगड़िया, रवि करायत, कमल टम्टा, सविता नगरकोटी, गोपाल राम, संजय परिहार, कैलाश गढ़िया, रघुवीर सिंह दफौटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed