फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   tak taka tak kamla...

टक टका टक कमला बाटुलि लगाए...

Fri, 19 Jan 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 19 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
 tak taka tak kamla...
उत्तरायणी मेले में थिरकते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तरायणी मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में बृहस्पतिवार रात कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, पुष्कर महर और जितेंद्र तोंकियाल के नाम रही। फौजी ललित ने गीत टक टका कमला बाटुलि लगाए... क्या गाया, दर्शक झूम उठे। मंच पर स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों और सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकार भी अपनी शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं।

विज्ञापन


मेले के मुख्य मंच रामलीला भवन में बृहस्पतिवार रात फौजी ललित मोहन जोशी ने जानू तेरो प्यार में, नानी नानी मधुली..., जितेंद्र तोंकियाल ने साली दीपिका कमाली का...,उत्तराखंड पुलिस के सिपाही सूरज ग्वासीकोटी ने गोपुली खाना बाना चुलकुली त्यार ब्यार में लुटूं...,बेबी प्रियंका ने लौंडा मोहना तेरी मेरी जोड़ी..., मेरो मन को पिया...आदि गीतों का गायन किया। मंच में दिन में स्थानीय कलाकारों ने सरयू का बगड़ा, उत्तरैणी क म्याल लागि र..., आजकल है रे मेरि नौलि परांण..., घुघुति ना बासा ..बेड़ू पाको बारा मासा... समेत कई मन भावन गीतों का गायन और नृत्य कर मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। वहां नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, मेला प्रायोजक सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी हेड सुमित मेहता, भुवन कांडपाल, रघुवीर रघुवीर दफौटी, ललित तिवारी, नवीन साह, पुनीत साह, तारा साह, नंदी परिहार, प्रकाश जोशी, पंकज पांडे और सोनिया वाल्मीकि आदि थे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed