{"_id":"6963da94dce6e598e50519c6","slug":"swings-are-set-up-the-temple-is-decorated-bageshwar-is-ready-for-uttarayan-kautik-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121421-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लग गए झूले, सज गया मंदिर, उत्तरायणी कौतिक के लिए तैयार हुआ बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लग गए झूले, सज गया मंदिर, उत्तरायणी कौतिक के लिए तैयार हुआ बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक के लिए नगर सज चुका है। मंदिर और पुल बिजली की रोशनी से जगमगाने लगे हैं। मेला स्थल नुमाइशखेत मैदान में झूले लग चुके हैं। मंच निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। कल विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
ऐतिहासिक, धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के उत्तरायणी कौतिक की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नगर की साज-सज्जा से लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई है। बागनाथ मंदिर, चंडिका मंदिर, नीलेश्वर मंदिर समेत सरयू और गोमती नदियों पर बने पुलों को बिजली की मालाओं से रोशन किया गया है। मेलार्थियों काे आकर्षित करने के लिए मेला स्थल सरयू बगड़ और नुमाइशखेत के आसपास दीवार चित्रण का काम पूरा हो चुका है।
झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन चुकी है। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि इस साल मंच सज्जा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार मंच को बेहतर बनाया जा रहा है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने मकर संक्रांति के दिन अवकाश घोषित किया है। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में अवकाश होने के चलते मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में मेलार्थियों के उमड़ने की उम्मीद है।