फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Swings are being removed from the exhibition grounds, outside traders are returning.

Bageshwar News: नुमाइशखे मैदान से हटने लगे झूले, बाहरी कारोबारियों का लौटना शुरू

Sat, 24 Jan 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Swings are being removed from the exhibition grounds, outside traders are returning.
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के लिए नुमाइशखेत मैदान में लगे झूले और चरखे हटने शुरू हो गए हैं। नगरपालिका ने व्यापारियों को रविवार तक दुकानें भी हटाने को कहा है। हालांकि कारोबारी कुछ दिन और कारोबार करने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान के एक छोर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाया जाता है। आधे हिस्से में झूले, टॉय ट्रेन आदि लगाए जाते हैं। मैदान के ऊपरी छोर पर विकास प्रदर्शनी और बाहरी व्यापारियों की दुकानें लगती हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, लुधियाना आदि क्षेत्रों से आने वाले व्यापारी कपड़े, बर्तन आदि सामान बेचकर लाभ कमाते हैं। मेला संपन्न होने के बाद भी इन व्यापारियों को कारोबार करने का मौका मिलता है। हालांकि गणतंत्र दिवस से पूर्व मैदान को हर साल खाली करा दिया जाता है। बाहरी व्यापारियों का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण इस महीने के अंत तक कारोबार करने की अनुमति दी जानी चाहिए। नगरपालिका के ईओ विनोद जीना ने बताया कि व्यापारियों को केवल मेले तक कारोबार करने की अनुमति दी जाती है। नुमाइशखेत मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होना है। बाहरी व्यापारियों को आज शाम तक दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed