फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Swachch Bharat Abhiyan in Bageshwar

स्वच्छ भारत अभियान के तहत होगा मलिन बस्तियों का विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Swachch Bharat Abhiyan in Bageshwar
बागेश्वर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका मलिन बस्तियों का विकास करेगी। मलिन बस्तियों में सुविधाएं जुटाई जा रहीं हैं। पहले चरण में मलिन बस्ती भुरचुनिया का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में भुरचुनिया पूर्ण मलिन बस्ती है। मजियाखेत, घटबगड़, प्रकटेश्वर आंशिक मलिन बस्ती में आते हैं। इन बस्तियों में सुविधाओं की कमी है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि नगर की चारों मलिन बस्तियों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्य होंगे। अभियान के तहत मलिन बस्तियों की प्रमुख समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में भुरचुनिया का विकास किया जा रहा है। बस्ती में रास्तों का निर्माण किया जाएगा। खड़ंजे बनाए जाएंगे। पथ प्रकाश व्यवस्था पुख्ता की जाएगी।
पानी की कमी को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निकास नालियों को साफ किया जा रहा है। भुरचुनिया के बाद अन्य तीनों मलिन बस्तियों में विकास के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फड़ व्यवसायियों ने चलाया स्वच्छता और कोविड जागरूकता अभियान
बागेश्वर। बागनाथ फड़ व्यवसायी कल्याण समिति ने सैम मंदिर वार्ड में स्वच्छता और कोविड जागरूकता अभियान चलाया। फड़ कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में फड़ व्यवसायियों ने गोमती पुल से जजी मार्ग तक झाड़ियों का कटान किया।
कुरी और अन्य अनुपयोगी घास का भी उन्मूलन किया। वार्ड के भुरचुनिया में रहने वाले परिवारों को स्वच्छता और कोविड महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया।
उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन कर नियमित मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी का पालन करने और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में मौजूद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने सभी लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने को कहा।
इस मौके पर समिति के सचिव भीम कुमार, पूर्व प्रधान पंकज कुमार टम्टा, भगवान सिंह, दीवान सिंह, घनश्याम कुमार, धन सिंह कार्की, सायरा बेगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed