फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   swab taken in the market

बाजार में चलते लोगों के स्वैब लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
swab taken in the market
बागेश्वर के चौक बाजार में कोविड जांच कराते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए बाजार में चलते सौ लोगों के स्वैब लिए गए। इन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौक बाजार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें सौ लोगों ने स्वेच्छा से कोरोना जांच के लिए अपने स्वैब दिए। शिविर में बाजार में चलते राहगीरों के स्वैब एकत्रित किए गए। आरटीपीसीआर जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट आएगी। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 616 लोग कोरोना बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने लोगों से स्वयं कोरोना जांच कराने की अपील की है। राजस्व उपनिरीक्षक रमेश चंद्र के नेतृत्व में लैब तकनीशियन कमल प्रसाद ने लोगों के स्वैब लिए और शिक्षक राजीव कुमार ने डाटा एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed