फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sur music award winner

सिंगिंग एंड डांस कंप्टीशन में बिखेरा सुर और ताल का जादू

Tue, 06 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 06 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sur music award winner
सुर संगीत के विजेता पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। साहस संगीत विद्यालय कठायतबाड़ा की ओर से आयोजित सिंगिंग एंड डांस कंप्टीशन संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने सुर और ताल का जादू बिखेरा। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना सहित अन्य अतिथियों ने किया। जूनियर सिंगिंग प्रतियोगिता में संजना त्रिकोटी और ईशा धामी पहले, ललिता कांडपाल और संजना कांडपाल दूसरे, आरती दोसाद, सागर बिष्ट, अंकित गौतम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जूनियर डांस में सौम्या सोनियाल, वर्षा कुुमारी पहले, कामाक्षी चौधरी, अंकित चौबे, तनुज मिरौला दूसरे, हर्षिता परिहार, दिव्यांका, रिया, दिव्यांशी, जागृति, कोमल बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डांस कंप्टीशन में अरीबा, हिमांसी, शिवांगी व तनूजा और सीनियर सिंगिंग में गरिमा मेहता, दिनेश कुमार, पंकज पांडे, ज्योति मलड़ा और करन लोहिया क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

सिंगिंग में आयुषी गौतम की प्रस्तुति शानदार रही। बसपा नेता बसंत कुमार की ओर से विजेता बच्चों को पुरस्कार के लिए 75 हजार रुपए की धनराशि साहस संगीत विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम को प्रदान की।


इस मौके पर प्रकाश नगरकोटी, सुंदर धौनी, दीप चंद्र, सुंदर सोनियाल, मथुरा प्रसाद, ललित बिष्ट, सुनील चौधरी, अल्का चौधरी, खड़क टंगड़िया, अमित गौतम, अरुण गौतम, अंकित, सुनील कुमार, लोकेश नगरकोटी, दिनेश चंद्र, प्रदीप, हेमंत, लक्ष्मण भट्ट, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed