फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sunday was also the bank, ATM queue

रविवार को भी लगी रही बैंक, एटीएम में कतार

Sun, 13 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sunday was also the bank, ATM queue
एटीएम के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ और एक एक हजार रुपए के नोटों को बंद करने के बाद पैदा हुई समस्या से निपटने के लिए पहली बार बैंकों में रविवार को भी लेनदेन का काम हुआ। हालांकि रविवार को बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा रुपए जमा कराने वालों की कम भीड़ रही, लेकिन एटीएम में दिन भर लंबी कतारें लगी रही।जिले के बैंकों से दो हजार रुपए के नए नोट भी मिलने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन



रविवार को भी सभी बैंकों में 10 बजे से लेनदेन का काम शुरू हुआ। एसबीआई में पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट जमा कराने वालों की काफी भीड़ जुटी। नगर के पीएनबी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, नैनीताल बैंक, सहकारी बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सभी बैंकों  में लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट जमा करने के साथ ही रुपए एक्सचेंज भी किए लेकिन बैंकों द्वारा सीमित रकम दिए जाने से अधिकांश लोग निराश नजर आए। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी के एटीएम से रुपए निकालने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही। लंबी कतार के कारण लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन


करेंसी नहीं होने से अधिकांश एटीएम बंद ही रहे। एसबीआई के अधिकारियों के अनुसार सभी बैंकों के एटीएम के लिए धनराशि दी जा रही है। इससे स्थिति में कुछ सुधार होगा। रविवार को कई बैंकों में नए नोट पहुंच गए हैं। कौसानी स्थित एसबीआई की शाखा में ग्राहकों को दो हजार रुपए के नोट दिए गए। हालांकि एटीएम में लंबी कतार लगाने और बैंकों में नोट जमा कराने वालों की अधिक भीड़ जुटने के कारण कई लोग रुपया नहीं निकाल पा रहे हैं। लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के अधिकारियों के अनुसार स्थिति में सुधार आने में अभी समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed