फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Suhagins keep fast of Vat Savitri for the long life of husband

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना को रखा वट सावित्री का उपवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Suhagins keep fast of Vat Savitri for the long life of husband
बागेश्वर में वट-सावित्री पर्व पर सजी-धजी महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वट सावित्री पूजा पर सुहागिनों ने पति की दीघार्यु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए उपवास रखा। नगर के बागनाथ मंदिर, बाजारी गोल्ज्यू मंदिर, कठायतबाड़ा के भगवती मंदिर सहित जिले के तमाम स्थानों पर सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। जिले के कपकोट, कांडा, गरुड़, काफलीगैर, दुग नाकुरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ वट सावित्री का उपवास रखा।
विज्ञापन

वट सावित्री को सौभाग्यशाली महिलाओं केे मुख्य त्योहार है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिनें उपवास रखकर सावित्री, सत्यवान, धर्मराज यमदेव और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। कोरोना काल के चलते इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा बागनाथ मंदिर में भीड़ कम रही। महिलाओं ने सामूहिक एकत्र होने की बजाय छोटी-छोटी टोली बनाकर वट वृक्ष की पूजा की। नगर की महिलाओं ने बाजारी गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं कठायतबाड़ा क्षेत्र की महिलाओं ने देवी भगवती मंदिर में उपासना की। विभिन्न पूजा स्थलों में मौजूद सुहागिनें गीता रावल, कल्पना चंदोला, किरन पांडेय, विमला पांडेय, नेहा रावल, ममता रावल, अनीता, माया, पूजा, शालिनी कोरंगा आदि ने कहा कि वट सावित्री का व्रत सुहागिनों के जीवन का मुख्य पर्व है। जिसे वह हर साल पूरे विधिविधान से करती हैं। इधर, पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विधिविधान से वट सावित्री का व्रत रखने से सुहागिनों की हर मनोकामना की पूर्ति होती है।
विज्ञापन

वट सावित्री के दिन रोपा बरगद का पौधा
बागेश्वर। वट सावित्री के दिन मंडलसेरा के देवकी लघु वाटिका में सुहागिनों ने बरगद का पौधा रोपकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। वट सावित्री की पूजा के बाद सुहागिनों ने वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के मार्गदर्शन में बरगद का पोधरोपण किया। मलड़ा ने बताया कि बरगद के पौधे को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला बताया गया है। इसके पेड़ जल को स्थिरीकरण देता है और भूमि की रक्षा भी करता है। उन्होंने कहा कि वाटिका के माध्यम से अन्य स्थानों पर भी बरगद के पौधे रोपने और उनका संरक्षण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा मलड़ा, टीना, दिया बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वट सावित्री के दिन रोपा बरगद का पौधा
बागेश्वर। वट सावित्री के दिन मंडलसेरा के देवकी लघु वाटिका में सुहागिनों ने बरगद का पौधा रोपकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। वट सावित्री की पूजा के बाद सुहागिनों ने वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के मार्गदर्शन में बरगद का पौधा रोपा। कार्यक्रम में देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा मलड़ा, टीना, दिया बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed