फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sucide in Reema

रैखोली गांव में मिला अधेड़ का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Reema
बागेश्वर। रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र के रैखोली गांव में मंगलवार रात एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। उसका शव रेलिंग पर लटका मिला। ग्रामीणों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र की रीमा पुलिस चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार सुबह सवा आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि रैखोली गांव में हरीश रैखोला (48) पुत्र स्व. गोपाल सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर वह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरीश वेल्डर का काम करता था। दुकान की ऊपरी मंजिल में वह रहता था। ऊपरी मंजिल की रेलिंग में फंदे पर लटका मिला। बताया कि वह परिवार से अलग रहता था। उसके दो बेटे हैं। घटना के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि जिले में चार माह में 26 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें दो हाल में घर लौटे प्रवासी और दो वाहन चालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed