फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sucide in Bageshwar

तीन दिन से लापता व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी मिली, पत्नी ने भी की जान देने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Bageshwar
Sucide in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बिलखेत से तीन दिन से लापता राजेंद्र सिंह (41) का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पति मौत की सूचना मिलने पर पत्नी ने भी गले में फंदा डालकर जान देने की कोशिश की। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को ग्रामीण जंगल में उसकी तलाश में गए तो राजेंद्र का शव चीड़ के पेड़ में करीब 40 फुट ऊपर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों की सहायता से रस्सियों के सहारे शव को निकाला। इसी दौरान राजेंद्र की पत्नी सुनीता देवी ने घर के भीतर गले में फंदा डालकर जान देने की कोशिश की। सुनीता ने गले में फंदा डालने से पहले दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed